* कहा : पंजाब के रेलवे ढांचे को मिल रही नई दिशा, विकास की बढ़ेगी रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को होने वाले पंजाब दौरे से पहले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर उद्घाटन समारोह तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ फगवाड़ा के पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण खोसला तथा नितिन चड्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व मेयर अरुण खोसला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के उपरांत उसका लोकार्पण करने के लिए पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट के अलावा पंजाब के अन्य कई आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का भी प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। अरुण खोसला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का रेलवे नेटवर्क तेजी से आधुनिक हो रहा है। पंजाब भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। नए और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, बल्कि व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे। यह पंजाब के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को केवल आवागमन का केंद्र बनाना नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करना है, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा। भाजपा नेता नितिन चड्ढा ने कहा कि पंजाब में रेलवे के विकास से प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.