* सर्व नौजवान सभा द्वारा संचालित एस.एन.एस. अकादमी का किया दौरा

चढ़दी कला सिख ऑर्गेनाइजेशन यू.के. के संरक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी परमिंदर सिंह मंड ने सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा द्वारा टी.डब्ल्यू.ई.आई. (जे.सी.टी.) स्कूल के खेल मैदान में सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगुवाई में संचालित एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया, खिलाडिय़ों से बातचीत की तथा उन्हें अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। परमिंदर सिंह मंड ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और अवसरों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा संघर्ष करने का जज्बा पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ा युवा ही नशा-मुक्त और खुशहाल पंजाब की मजबूत नींव रख सकता है। मंड ने कहा कि सर्व नौजवान सभा द्वारा एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी के माध्यम से बच्चों और युवाओं को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का किया जा रहा प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यू.के. की प्रतिष्ठित क्रिकेट अकादमियों के साथ समन्वय स्थापित कर एस.एन.एस. अकादमी के होनहार खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण तथा बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने अकादमी के विकास और खिलाडिय़ों के हित में हरसंभव सहयोग देने का भी भरोसा दिया। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने परमिंदर सिंह मंड का स्वागत करते हुए कहा कि अकादमी का उद्देश्य केवल अच्छे क्रिकेटर तैयार करना ही नहीं, बल्कि अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक भी तैयार करना है। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी दौरान समाजसेवी मदन लाल कोरोटानिया ने परमिंदर सिंह मंड का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सफल एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों का युवाओं के बीच आकर उनका उत्साहवर्धन करना अत्यंत प्रेरणादायक होता है। इससे खिलाडिय़ों में नया जोश पैदा होता है और वे बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित तरलोचन सिंह, डिप्टी कमिश्नर एक्साइज ने कहा कि एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी द्वारा खिलाडिय़ों को तकनीकी, मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परमिंदर सिंह मंड जैसे समाजसेवियों का सहयोग युवा खिलाडिय़ों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। सर्व नौजवान सभा की ओर से परमिंदर सिंह मंड को सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कोच अशोक कुमार (डी.पी.), स्वर्ण सिंह (स्वर्ण स्वीट शॉप) के अलावा सभा के महासचिव डा. विजय कुमार, राकेश कोछड़, गुरदीप सिंह तुली, सेवानिवृत्त एस.डी.ओ. राज संधू, पार्षद रवि सिद्धू, बोबी चम, परमजीत राय, आर.पी. शर्मा, गुलशन कपूर, रणजीत सिंह बेदी, समाज सेवक रमन नेहरा, कोच गुरप्रीत सिंह गोपी, कोच हरजोत हैरी, अनूप दुग्गल, हर्ष शर्मा, शुभम शर्मा, साहिल, शिवम, दीपक, विकास, ऋतुराज तिवाड़ी, शिवम छाबड़ा, कयांश रत्ती, हरिंदर सिंह, शौर्य सकलानी, सुमीत, नितिन, तपांशु, विजय, मनदीप, अंगद शर्मा, शिवांश शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.