फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

* समाजसेवी धर्मपाल निश्चल ने करवाई शुरुआत

चित्र  :  राशन वितरित करते हुए गणमान्य तथा राशन प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ क्लब के पदाधिकारी, सदस्य इत्यादि

फगवाड़ा की सेवन स्टार सौ प्रतिशत एक्टिव लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड की ओर से 98वां मासिक राशन वितरण समारोह क्लब के चार्टर प्रधान एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. की अगुवाई में कंग इंटरप्राइजेज, सेंट्रल टाउन, फगवाड़ा में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान 25 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित करने की शुरुआत बाबा बालक नाथ सेवा समिति के संरक्षक धर्मपाल निश्चल तथा संरक्षक लायन एस.पी. बसरा ने करवाई। उन्होंने लायन गुरदीप सिंह कंग तथा लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की निरंतर सेवा करना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है। धर्मपाल निश्चल ने कहा कि पिछले लंबे समय से प्रत्येक माह राशन वितरण कर क्लब ने सेवा का जो अनुकरणीय कार्य लायन गुरदीप सिंह कंग के नेतृत्व में शुरू किया है, वह अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। एस.पी. बसरा ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढक़र अपना योगदान देना चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार भूखा न रहे। लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पिछले 98 महीनों से बाबा बालक नाथ जी की कृपा से बिना किसी रुकावट के राशन वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है और यह सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। लायन कंग ने कहा कि क्लब द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवता की भलाई से जुड़े अन्य सामाजिक सेवा प्रकल्प भी लगातार चलाए जा रहे हैं। क्लब सचिव लायन संजीव लांबा ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को हर बार की तरह आटा, दालें, चावल, चीनी, खाद्य तेल तथा अन्य आवश्यक घरेलू सामान से युक्त राशन किटें वितरित की गईं। लायन गुरदीप सिंह कंग तथा लायन संजीव लांबा ने हमेशा की तरह सहयोग के लिए बाबा बालक नाथ सेवा समिति, एन.आर.आई. लायन सुखदेव राज (मनीला) तथा एन.आर.आई. राणा कुलथमिया का हृदय से आभार व्यक्त किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी लायन सुशील शर्मा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के कैशियर लायन सतविंदर सिंह भमरा, पी.आर.ओ. लायन वरुण वधवा के अलावा लायन विपन कुमार, लायन जतिंदर सहिदेव, लायन गौरव कपूर, लायन पवन कुमार, लायन शुभम कलूचा, एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला के प्रधान चंद्रशेखर खुल्लर, वी.पी. सिंह अरोड़ा, मनीष कनौजिया, अमरजीत सिंह बसूटा, प्रमोद जोशी, पवन कलूचा, हैप्पी मल्हण, शाम सुंदर अरोड़ा तथा अमरजीत बघाना सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *