फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
चित्र : कनौजिया वेलफेयर बोर्ड के फगवाड़ा चेयरमैन नियुक्त होने पर कमल कुमार कनौजिया को शुभकामनाएं देते हुए कनौजिया वेलफेयर बोर्ड के पदाधिकारी, कनौजिया महासभा के सदस्य एवं अन्य गणमान्य।

कहा : समाज के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे

कनौजिया महासभा ने नियुक्ति का किया स्वागत

पंजाब सरकार द्वारा कमल कनौजिया को कनौजिया भलाई बोर्ड पंजाब का फगवाड़ा चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कनौजिया महासभा एवं समाज के सदस्यों ने कमल कनौजिया को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। समाज के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं समर्पित भावना के साथ करेंगे। कमल कनौजिया ने अपनी नियुक्ति के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा बोर्ड के पंजाब चेयरमैन राजू कनौजिया के अलावा सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल, हलका इंचार्ज फगवाड़ा सहित आम आदमी पार्टी के समूचे नेतृत्व एवं पंजाब सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व की बात है और वह इस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कमल कनौजिया ने कहा कि वह फगवाड़ा के कनौजिया समाज के कल्याण, समाज सेवा तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में भी वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान कनौजिया महासभा के सदस्यों ने नियुक्ति को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कमल कुमार कनौजिया की नियुक्ति से फगवाड़ा के कनौजिया समाज को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस अवसर पर जिला चेयरमैन रोबिन कनौजिया, अनिल कनौजिया चेयरमैन, जालंधर कैंट, विनोद कनौजिया मैंबर पंजाब, विजय कनौजिया, राजकुमार कनौजिया, सनी कनौजिया चेयरमैन, सुभाष कनौजिया, कृष्ण लाल कनौजिया, राकेश कनौजिया, राम कनौजिया, शाम कनौजिया, रितिक कनौजिया, निखिल कनौजिया, कामराज कनौजिया, सोमनाथ कनौजिया, राजू कनौजिया, जिंदर कनौजिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *