फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

कहा : सफाई सेवक यूनियनों के साथ बातचीत कर मांगों का समाधान करे सरकार

सेवामुक्त आईएएस अधिकारी और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे सफाई सेवकों पर पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना आम आदमी पार्टी सरकार की मजदूर विरोधी मानसिकता और तानाशाही रवैये का एक और उदाहरण है। जिसने सरकार का चेहरा बेनकाब कर दिया है। धालीवाल ने बरनाला घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल कर्मचारियों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा सफाई सेवकों की यूनियनों के साथ बिना किसी देरी के बातचीत शुरू कर उनकी जायज मांगों का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों के कंधों पर शहरों और कस्बों की स्वच्छता की जिम्मेदारी है, उन्हीं कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर उतरने और पुलिस की लाठियां खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन पंजाब में आवाज उठाने वालों को बातचीत के बजाय लाठीचार्ज का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लाठीचार्ज के दौरान महिला सफाई सेवकों के घायल होने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं पर इस प्रकार बल प्रयोग किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले आम लोगों, कर्मचारियों और मजदूरों के हितों की रक्षा के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज बेरोजगार युवा, ठेका कर्मचारी, मनरेगा वर्कर, किसान और अब सफाई सेवक भी सरकार के दमन का शिकार हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार बातचीत में नहीं बल्कि डर और पुलिस बल के सहारे शासन चलाने में विश्वास रखती है। सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों, कर्मचारियों और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके सम्मान, अधिकारों तथा न्याय के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *