* उत्कृष्ट कार्यों के लिये क्लब को मिली रनिंग ‘वर्सेटाइल ट्रॉफी’
* प्रथम प्रोजैक्ट के अन्तर्गत सरकारी स्कूल को भेंट किये तीन फ्लोर मैट
इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा एवं इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा शाइनिंग स्टार का संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए दोनों क्लबों की नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सीमा शर्मा ने लगातार दूसरी बार इनर व्हील क्लब फगवाड़ा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। डिस्ट्रिक्ट-307 की चेयरपर्सन डा. जैसमीन गिल के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं इन्नरव्हील प्रार्थना से हुआ, जिसे सरोज पब्बी, सुमिता पराशर, सुखविन्द्र कौर एवं मोनिका गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इस दौरान इन्नव्हील क्लब फगवाड़ा की निवर्तमान अध्यक्षा भारती राव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि क्लब ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, बाल अधिकारों के संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक सेवा परियोजनाओं में उल्लेखनीय कार्य किए। इन्हीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा को वर्ष 2025-26 के लिए डिस्ट्रिक्ट-307 की रनिंग ‘वर्सेटाइल ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। वहीं, सोनम सहदेव को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक फ्लैग एक्सचेंज करने के लिए सर्वश्रेष्ठ आई.एस.ओ. का अवार्ड प्रदान किया गया। डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर डा. सीमा राजन एवं पी.डी.सी. केशलता बिमरा ने कॉलर एक्सचेंज सेरेमनी संपन्न करवाई, जिसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्षों ने औपचारिक रूप से अध्यक्षीय कॉलर सौंपें। इसके साथ ही पिनिंग सेरेमनी के दौरान नई कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में नव-नियुक्त अध्यक्षा सीमा शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े प्रकल्पों को गति देना तथा क्लब सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और मित्रता को मजबूत करना रहेगा। उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मनीषा कवात्रा को सचिव, सरोज पब्बी को कोषाध्यक्ष, मोनिका गुप्ता को एडीटर, इंदु धवन को आई.एस.ओ. जबकि चंद्ररेखा संधीर को उपाध्यक्ष तथा प्रीति कौर को संयुक्त सचिव का पदभार सौंपा। वहीं इन्नव्हील क्लब फगवाड़ा शाइनिंग स्टार की नई कार्यकारिणी में सविता पवार को अध्यक्ष, रूपाली जलोटा को सचिव, नंदिनी कवात्रा को उपाध्यक्ष, साक्षी शर्मा को संयुक्त सचिव, मुक्ति पब्बी को कोषाध्यक्ष, पूजा वर्मा को आईएसओ तथा डा. अमनदीप कौर को संपादक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर क्लब में दो नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डा. भूपिंदर कौर ने बेहतरीन अंदाज में किया। समारोह के दौरान क्लब की ओर से सरकारी प्राथमिक विद्यालय, पलाही रोड, फगवाड़ा को विद्यार्थियों के लिए बैठने की बेहतर एवं स्वच्छ व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन फ्लोर मैट भेंट किए गए। अंत में अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम क्लब की सेवा परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम का समापन चंद्ररेखा संधीर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर सरोज गुप्ता, प्रीति वाधवा, सविता भल्ला, शमा दुग्गल, मधु ग्रोवर, कीर्ति ग्रोवर, अंजू शर्मा, हरजीत कौर, बलविंदर रियात, जसबीर मलिक, रानी सपरा, डा. दविंदर कौर, मोनिका सुमन सेठ, कंचन, प्रियंका ऐरी सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित थीं।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.