गरीब एवं जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण तथा सस्ता इलाज उपलब्ध करवाना उद्देश्य : प्रदीप धीमान
री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट, फगवाड़ा में क्षेत्र के लोगों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी मशीनों की शुरुआत की गई। नई मशीनों का उद्घाटन ट्रस्ट के संरक्षक सरदार जसपाल सिंह लाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि मानवता की निस्वार्थ सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से जोडऩा समय की प्रमुख आवश्यकता है, ताकि उन्हें शीघ्र एवं प्रभावी उपचार मिल सके। ट्रस्ट के प्रधान प्रदीप धीमान ने बताया कि अस्पताल में स्थापित की गई अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी मशीनें मांसपेशियों को मजबूत करने, हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं, लकवा, नसों के दर्द तथा लंबे समय से चले आ रहे दर्द के उपचार में लाभदायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के माध्यम से मरीजों को बिना किसी दुष्प्रभाव के सटीक एवं प्रभावी उपचार की सुविधा मिलेगी। प्रदीप धीमान ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को एक ही छत के नीचे उच्च स्तरीय, आधुनिक एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है तथा ट्रस्ट इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से गुरुओं द्वारा बताए गए सत्य, सेवा एवं सदाचार के मार्ग पर चलते हुए समाज कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर गुरनाम सिंह जूतला, अमोलक सिंह झीता, नरेंद्र सिंह, जतिन रूपराय तथा पंडित माधव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.