मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे गुरदीप सिंह झिक्का
पर्ल कंपनी में अपनी राशि गंवाने वाले पीडि़त भाई-बहनों की समस्याओं के समाधान और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए ‘इंसाफ की आवाज’ जत्थेबंदी की ओर से 8 अगस्त, दिन शनिवार को एक अहम बैठक करवाई जा रही है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डा. परमजीत सिंह दुग्ग प्रधान जिला कपूरथला एवं फगवाड़ा ने बताया कि यह बैठक दोपहर 3 बजे गांव विरकां, तहसील फगवाड़ा के राजीव गांधी सेवा केंद्र, पट्टी मालो विरक में होगी। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स. गुरदीप सिंह झिक्का शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि यह बैठक खास तौर पर उन परल पीडि़त भाई-बहनों और एजेंटों की सहायता के लिए रखी गई है, जिनकी राशि अभी तक वापस नहीं मिली या जिन्हें कुछ राशि तो मिली है, लेकिन राशि का ब्याज नहीं मिला। इसके अलावा जिन पीडि़त दावेदारों के परल कंपनी से संबंधित दस्तावेज अभी तक ऑनलाइन नहीं हुए, या जिनके दस्तावेज ऑनलाइन होने के बावजूद उनमें किसी प्रकार की त्रुटि है और वे उसे ठीक करवाना चाहते हैं, वे भी इस बैठक में पहुंचकर अपनी समस्याओं संबंधी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
डा. परमजीत सिंह ने अपील की कि जिन भी भाई-बहनों की राशि परल कंपनी में फंसी हुई है, वे बैठक में अपने परल से संबंधित दस्तावेजों की एक-एक फोटो कॉपी जरूर साथ लेकर आएं, ताकि उनके मामले संबंधी आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा सके।
उन्होंने बताया कि फगवाड़ा शहर के बिल्कुल नजदीक होने के कारण पीडि़त भाई-बहनों और एजेंटों के लिए बैठक वाली जगह पर पहुंचना आसान है। साथ ही अपील भी की कि 8 अगस्त शनिवार को दोपहर 3 बजे समय पर राजीव गांधी सेवा केंद्र, पट्टी मालो विरक, गांव विरकां में पहुंचें, ताकि उनके फंसे हुए पैसों की वापसी सुनिश्चित की जा सके।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
