डा. राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी की हाईकमान का जताया हार्दिक आभार, बोले—जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा
फगवाड़ा, 21 अगस्त (राममूर्ति लाली ) आम आदमी पार्टी ने फगवाड़ा में अपने संगठनात्मक और सोशल मीडिया नेटवर्क को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए राजकुमार को सोशल मीडिया फगवाड़ा ब्लॉक का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली तथा उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया।
नवनियुक्त सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा फगवाड़ा विधानसभा हलके के इंचार्ज एवं लोकसभा सदस्य डॉ. राजकुमार चब्बेवाल सहित समूची पार्टी हाईकमान का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
राजकुमार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया केवल सूचना पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी प्लेटफॉर्म बन चुका है। उनका प्रयास रहेगा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों, सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों तथा पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी की सकारात्मक गतिविधियों को मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस जिम्मेदारी को और बेहतर ढंग से निभाया जा सकेगा।
राजकुमार ने अपनी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देने वाले सभी समर्थकों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति और अधिक मेहनत करने का अवसर है।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
