फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
रामगढ़िया कॉलेज में आयोजित सेमिनार का दृश्य

रामगढ़िया इंजीनियरिंग कॉलेज में प्लेटलेट्स दान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फगवाड़ा। पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार प्लेटलेट्स दान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रामगढ़िया इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के 300 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

कॉलेज के प्रिंसिपल नवीन ढिल्लों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ISBTI की पंजाब इकाई के महासचिव डॉ. एम.पी. सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्टाफ को प्लेटलेट्स दान की प्रक्रिया और इसके महत्व संबंधी जानकारी दी।

डॉ. एम.पी. सिंह ने बताया कि प्लेटलेट्स दान करने के लिए अफेरेसिस एक आधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें मशीन के माध्यम से रक्त से केवल प्लेटलेट्स लिए जाते हैं, जबकि बाकी रक्त वापस दाता के शरीर में चला जाता है। उन्होंने बताया कि दान किए गए प्लेटलेट्स की पूर्ति दाता के शरीर में सामान्यतः 48 से 72 घंटे में हो जाती है। प्लेटलेट्स दान करने की प्रक्रिया लगभग डेढ़ घंटे में पूरी हो जाती है।

साथ ही उन्होंने कहा कि एक प्लेटलेट्स दान कई मरीजों के जीवन को बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए प्रत्येक योग्य व्यक्ति को आगे आकर प्लेटलेट्स दान करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने भी भविष्य में योग्य होने पर प्लेटलेट्स दान करने का संकल्प लिया।

मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ जाती है। डेंगू सहित अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध होना कई बार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा द्वारा रामगढ़िया इंजीनियरिंग कॉलेज के सहयोग से प्लेटलेट्स दान संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रामगढ़िया एजुकेशनल काउंसिल की डायरेक्टर वियोमा भोगल ने डॉ. एम.पी. सिंह और ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। अंत में ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीत सिंह रघबोत्रा ने कॉलेज प्रबंधन, स्टाफ, विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *