फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर: इंटक पंजाब के नवनियुक्त उप प्रधान धर्मेन्द्र।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की नवगठित पंजाब इकाई में धर्मेन्द्र को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंटक पंजाब के प्रधान प्रिंसिपल सुरेन्द्र शर्मा ने जेसीटी मिल फगवाड़ा शाखा के प्रधान धर्मेन्द्र को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करते हुए यह नियुक्ति की। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मेन्द्र जेसीटी मिल फगवाड़ा शाखा के प्रधान पद पर भी बने रहेंगे।

प्रिंसि. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि धर्मेन्द्र ने जेसीटी मिल के मजदूरों की समस्याओं और मांगों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

धर्मेन्द्र ने बताया कि इंटक पंजाब इकाई की बैठक रविवार को अमृतसर में आयोजित की गई थी। इसमें पंजाब कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए जम्मू-कश्मीर इंटक के प्रधान शिव कुमार शर्मा, अजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रिंसिपल सुरेन्द्र शर्मा को दोबारा सर्वसम्मति से पंजाब प्रधान चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव पंजाब महासचिव इकबाल सिंह मिन्हास ने रखा, जबकि मंगत खान और बलदेव राज बत्ता ने इसकी पुष्टि की।

धर्मेन्द्र ने सुरेन्द्र शर्मा को दोबारा पंजाब प्रधान चुने जाने पर बधाई देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपने के लिए संगठन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी मजदूर साथियों की मांगों और अधिकारों के लिए पूरी मेहनत से संघर्ष करते रहेंगे।

इस बीच, धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि ईपीएफ जालंधर की ओर से आने वाले कुछ दिनों में जेसीटी मिल फगवाड़ा और होशियारपुर के मजदूरों की बकाया राशि जारी करने का भरोसा दिया गया है। यदि यह राशि जारी होती है, तो इससे हजारों मजदूर परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकती है और दिवाली से पहले उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। धर्मेन्द्र की नियुक्ति पर उनके मजदूर साथियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *