📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँसांसद डा. राजकुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और अकाली नेताओं ने बताया प्रशंसनीय
276 मरीजों की हुई जांच, 36 मरीजों की आंखों का मुफ्त ऑपरेशन 15 को
फगवाड़ा। परम पूजनीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी गंगानंद परबत जी महाराज की पावन स्मृति में श्री स्वामी शंकर नाथ पर्वत चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, नकोदर रोड, हदियाबाद, फगवाड़ा की ओर से नीविया चैरिटेबल अस्पताल और पिम्स अस्पताल, जालंधर के सहयोग से श्री स्वामी शंकर नाथ पर्वत मठ (पाठशाला), हदियाबाद में मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया।
ट्रस्ट के सचिव राकेश दुग्गल की देखरेख में आयोजित इस कैंप के दौरान करीब 276 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें से सफेद मोतियाबिंद से पीडि़त करीब 36 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। जिनकी आंखों का मुफ्त ऑपरेशन 15 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को पिम्स अस्पताल, जालंधर में होगा।
कैंप की शुरुआत परम पूजनीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी गंगानंद परबत जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करके की गई। इस दौरान पर स्वामी विशम्बर दास विशेष रूप से मरीजों को आशीर्वाद देने पहुंचे। उनके अलावा सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, शिरोमणि अकाली दल के शहरी हलका इंचार्ज सरदार रणजीत सिंह खुराना, मेयर रामपाल उप्पल और पूर्व मेयर अरुण खोसला सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इन सभी ने महामंडलेश्वर श्री स्वामी गंगानंद पर्वत जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए और ट्रस्ट की ओर से किए गए इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।
कैंप में आंखों, हड्डियों, दांतों, जोड़ों और सामान्य बीमारियों से पीडि़त मरीजों की जांच की गई। ट्रस्ट की ओर से मरीजों की जांच के लिए सेवाएं देने वाले डा. रचित बजाज, डा. हरमनप्रीत कौर, डा. विश्वनाथ, डा. राजन सिद्धू एवं मीनाक्षी सहित समूची मेडिकल टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा शुगर टेस्ट की सुविधा भी दी गई।
प्रबंधकों ने बताया कि घुटने और कूल्हे बदलने, पित्ते की पथरी, हर्निया, गुर्दे की पथरी तथा बच्चेदानी की रसौली सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित सर्जरी आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। अंत में ट्रस्ट के प्रधान हर्ष हांडा ने कैंप को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति और सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया।
इस अवसर पर दलजीत राजू दरवेश पिंड, रमेश सचदेवा, राकेश अग्रवाल, शाम सुंदर सरीन, संजू चहल, योगेश वर्मा, बल्लू वालिया, रवि मंगल, मनोज लेखी, मनीष नागला, बलभद्र सेन दुग्गल, विनोद दुग्गल, अशोक उप्पल, नरेश दुग्गल, बृज मोहन जलोटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। तस्वीर: फगवाड़ा के हदियाबाद स्थित श्री स्वामी शंकर नाथ पर्वत मठ में आयोजित मुफ्त मेडिकल कैंप की विभिन्न झलकियां
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
