फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर कैप्शन : डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को सम्मानित करते हुए कश्मीर सिंह खलवाड़ा तथा विभिन्न गांवों के सरपंच।

फगवाड़ा/राममूर्ति लाली — श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे ड्रोन शो को लेकर फगवाड़ा क्षेत्र में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा गधिया स्टेडियम में करवाए गए शानदार ड्रोन शो के आयोजन में भूमिका निभाने वाले लोकसभा सदस्य एवं फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ‘आप’ प्रभारी डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को वरिष्ठ ‘आप’ नेता कश्मीर सिंह खलवाड़ा की अगुवाई में विभिन्न गांवों की पंचायतों की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बातचीत करते हुए कश्मीर सिंह खलवाड़ा, सरपंच सुरिंदर सिंह खलवाड़ा कॉलोनी तथा सरपंच मनजीत सिंह वाहद ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे कार्यक्रम सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो जैसे आधुनिक माध्यमों के जरिए नई पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की महान विचारधारा और उनके सामाजिक संदेश से जोड़ने का प्रयास प्रभावी साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि फगवाड़ा के बाबा गधिया स्टेडियम में करवाया गया ड्रोन शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ड्रोन शो के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता को दिए बराबरी, भाईचारे और सांझेदारी के संदेश को प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक दिवसों को बड़े स्तर पर मनाने के साथ-साथ युवाओं को महान गुरुओं और संतों की विचारधारा से जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के प्रयास से फगवाड़ा में करवाया गया यह अनूठा ड्रोन शो लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा।

डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

सम्मान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के सभी धर्मों का सम्मान करते हुए धार्मिक भावनाओं से जुड़े कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संगत को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाने के लिए भी बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल भव्य कार्यक्रम करवाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने महान गुरुओं, संतों और उनके मानवतावादी संदेश से जोड़ना भी है।

इस अवसर पर शेरवीर सिंह मलिकपुर, रेशम लाल, अमनदीप ढंडा, गुरमुख सिंह फौजी, सुखविंदर सिंह पंच, हरदीप सिंह घुम्मण, हरप्रीत सिंह मानक, जसवीर सिंह घुम्मण और रणदीप सिंह घुम्मण सहित अन्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *