फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
चित्र : फगवाड़ा के टाउन हॉल में आयोजित ‘एक शाम, शहीदों के नाम’ देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य दीप प्रज्जवलित करते हुए।

देशभक्ति गीतों की सजी महफिल, शहीदों को किया नमन

नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रगबोत्रा के प्रयास से देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम ‘एक शाम, शहीदों के नाम’ हर वर्ष की तरह टाउन हॉल के प्रांगण में करवाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवरंग टी.वी. के मैनेजिंग डायरेक्टर एच.एस. बसरा और जसबीर सिंह ढिल्लों (टिब्बी) ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।

इसके उपरांत गायिका मीनू अटवाल ने ‘सत्यम, शिवम, सुंदरम’ गीत के माध्यम से परमात्मा की आराधना की। इसके बाद उन्होंने देशभक्ति के अनेक गीत प्रस्तुत कर शाम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

एस.डी. पुत्री पाठशाला हदियाबाद के विद्यार्थियों ने नृत्य, कोरियोग्राफी, भंगड़ा और गिद्दा की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। सीमा शर्मा ने भी देशभक्ति के गीत प्रस्तुत करके शहीदों को याद किया।

जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी की ओर से परमजीत कौर भाटिया और जतिंदर सिंह भाटिया ने प्रस्तुतियां देने वाले सभी विद्यार्थियों एवं कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस की खुशी में मिठाई और कोल्ड ड्रिंक आदि का विशेष प्रबंध भी किया गया था।

समारोह में मौजूद गणमान्यों ने मोमबत्तियां जलाकर पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। समारोह के अंत में ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत की धुन पर सभी उपस्थित लोगों ने भंगड़ा डालकर स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की। मंच का संचालन डा. इंद्रजीत ने बखूबी किया।

मुख्य आयोजक मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग देने वाले नावेल्टी स्वीट्स, करियाना मर्चेंट्स एसोसिएशन और गुप्ता क्लॉथ हाउस का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा पार्षद सीता देवी, गुरप्रीत कौर जंडू, पूर्व पार्षद सरबजीत कौर, मोहन लाल तनेजा, सुधा बेदी, सीमा राणा, नेहा गुप्ता, सरबजीत कौर, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह चग्गर, तारा चंद चुम्बर, भाई मनजीत सिंह, विपिन खुराना, मनजीत सिंह थिंद, अवतार कैले, गुरजीत वालिया, शमा खुराना, ललित शर्मा, कृष्ण कुमार, परमजीत कौर भाटिया, जतिंदर भाटिया के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *