400 से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्टाफ सदस्यों व आम लोगों ने करवाया आंखों का चेकअप
गोराया/जालंधर: शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए श्री हनुमत इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (शिम्ट) की ओर से थिंद आई हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से दो दिवसीय आंखों की जांच कैंप आयोजित किया गया।
कैंप के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों के अलावा आम लोगों ने भी अपनी आंखों की जांच करवाकर इसका लाभ उठाया। कैंप के दौरान 400 से अधिक लोगों की आंखों की जांच थिंद आई हॉस्पिटल की मेडिकल टीम में शामिल गुरप्रीत सिंह, सुष्मिता और पौशाली के साथ अस्पताल स्टाफ से पहुंची सिमरन, मनप्रीत कौर और कुलविंदर सिंह ने की। इस दौरान नजर से संबंधित समस्याओं को लेकर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देने के साथ-साथ आंखों की उचित देखभाल और नियमित जांच के महत्व संबंधी जानकारी भी दी गई।
संस्थान के प्रिंसिपल डा. पलविंदर कुमार ने थिंद आई हॉस्पिटल की मेडिकल टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि आंखें मानव जीवन का बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं और समय रहते आंखों की जांच करवाने से कई समस्याओं की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है। उन्होंने अस्पताल की टीम की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता और समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य केवल आंखों की जांच करवाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और आम लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उचित देखभाल के महत्व का संदेश देना भी था।
कैंप को सफल बनाने में सिमरनजीत सिंह, डा. पुष्पा शर्मा और मिस पल्लवी मन्नन ने कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
शिम्ट प्रबंधन की ओर से कहा गया कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास करता है। ऐसे स्वास्थ्य जांच कैंपों के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया जाता है।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
