फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर : ब्राह्मण मंडल की ओर से होशियारपुर रोड पर लगाए गए लंगर का दृश्य।

ब्राह्मण ब्राह्मण मंडल रजि. खाटी धाम फगवाड़ा की ओर से सावन माह के नवरात्रों के दौरान माता चिंतपूर्णी मेले में जाने-आने वाली संगत की सेवा के लिए मंडल के प्रधान ज्योति शर्मा के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह खाटी मोड़, होशियारपुर रोड फगवाड़ा में विभिन्न व्यंजनों का लंगर लगाया गया तथा ठंडे-मीठे जल की छबील भी लगाई गई।

इस दौरान सरपंच रिंपल कुमार वजीदोवाल तथा उनकी धर्मपत्नी सोनिया शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने माता भगवती के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद ग्रहण किया तथा माता चिंतपूर्णी के समक्ष श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हुए समस्त संगत को सावन नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं।

सेवादारों द्वारा विभिन्न व्यंजनों की सेवा पूरी श्रद्धा और तनदेही के साथ संगत को वितरित की गई। इस अवसर पर कैशियर अरुण शर्मा, जतिन शर्मा, चेतन शर्मा, मनु सुधीर, हरिओम शर्मा, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, कमल कौशल, नरेंद्र शर्मा, लवली शर्मा, रजत मनीर, गगन शर्मा, रोहित शर्मा, विक्की संगर आदि के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *