टेलरिंग व ब्यूटीशियन के कोर्स पूरे करने वाली शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट के साथ सिलाई मशीनें व मेकअप किटें बांटी
सर्व नौजवान सभा ने वोकेशनल सेंटर की 150 शिक्षार्थियों का किया सम्मान
सर्व नौजवान सभा (रजि.) एवं सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी (रजि.) फगवाड़ा की ओर से प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में सोसवा पंजाब के सहयोग से स्कीम नंबर 3, होशियारपुर रोड में चलाए जा रहे वोकेशनल सेंटर की 150 शिक्षार्थियों के कोर्स पूरे होने पर सर्टिफिकेट वितरण समारोह गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब में करवाया गया। इस अवसर पर टेलरिंग और ब्यूटीशियन सहित विभिन्न व्यावसायिक कोर्स पूरे करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट के साथ सिलाई मशीनें और मेकअप किटें भी भेंट की गईं, ताकि वे अपने कौशल को रोजगार का साधन बनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
इस प्रभावशाली समारोह में डा. राज कुमार चब्बेवाल, सांसद एवं हलका इंचार्ज फगवाड़ा, आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। उनके साथ मेयर रामपाल उप्पल, प्रिंसिपल गुरमीत पलाही, संतोष कुमार गोगी, जिला सचिव आम आदमी पार्टी, समाज सेवक राज कुमार मट्टू तथा पार्षद प्रितपाल कौर तुल्ली भी विशेष रूप से उपस्थिति रहे।
डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कोर्स पूरा करने वाली शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियों के लिए शिक्षा के साथ-साथ कोई स्किल सीखना भी बेहद जरूरी है। हुनरमंद बेटियां अपने लिए रोजगार के अवसर खुद पैदा करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण योगदान डाल सकती हैं। उन्होंने सर्व नौजवान सभा की ओर से जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को मुफ्त व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के प्रयास की सराहना करते हुए शिक्षार्थियों को मेहनत और हौसले के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
प्रिंसिपल गुरमीत पलाही ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की तभी संभव है, जब उसकी बेटियों को आगे बढऩे के समान अवसर मिलें। वोकेशनल प्रशिक्षण लड़कियों को अपने हुनर को रोजगार में बदलने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सर्व नौजवान सभा को ऐसे जनकल्याण के कार्य लगातार जारी रखने के लिए बधाई दी।
संतोष कुमार गोगी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास सबसे प्रभावी साधनों में से एक है। सर्व नौजवान सभा की ओर से जरूरतमंद लड़कियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि वोकेशनल सेंटर में जरूरतमंद और गरीब परिवारों की लड़कियों को कटिंग-टेलरिंग तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन के छह माह के व्यावसायिक कोर्स करवाए जाते हैं। वर्ष में दो बार कोर्स पूरा करने वाली शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाते हैं और टेलरिंग कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को सिलाई मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर करना है। उन्होंने योग्य लड़कियों को वोकेशनल सेंटर में दाखिला लेकर इन कोर्सों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी रिटा. लेक्चरर हरजिंदर गोगना ने बखूबी निभाई। अंत में सभा की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. राज कुमार चब्बेवाल तथा समस्त गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जसपाल सिंह पंडोरी चेयरमैन वेरका, अमनिंदर सिंह मैनेजर गुरुद्वारा साहिब, समाज सेवक मदन लाल कोरोतानिया, राकेश कोछड़, गुरदीप सिंह तुली, राज संधू सेवानिवृत्त एस.डी.ओ., जगजीत सेठ मैनेजर, रणजीत सिंह बेदी, डॉ. कुलदीप सिंह, पदम लाल, रघबीर कौर हलका कोऑर्डिनेटर, अनूप दुग्गल, गुलशन कपूर, हरकमल बसरा, सुखविंदर सिंह सल्ल पलाही, रवि कुमार पंच, अमनदीप कौर ब्लॉक प्रधान आप, हरमिंदर सिंह, मैडम आशू बग्गा, सुखप्रीत कौर, मैडम गुरजीत कौर, मैडम नवजोत कौर, मैडम जसप्रीत कौर, शिवानी, मुस्कान, प्रिंयका, मोनिका, आराधना, भारती, जस्मीन कौर, प्रीति, जसप्रीत, सरबजीत, गुरप्रीत, नवजोत कौर, खुशी, नवजोत कौर, समीना, राजिंदर कौर, पलविंदर कौर, नंदनी, बलजीत कौर, चरनदीप कौर, नेहा, रिया, रजनी तथा मनीषा आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
