फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

* छात्रों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थी शामिल

श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए जिलाधीश कपूरथला आकाश बंसल, सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल के साथ स्कूल के व. प्रिंसीपल जगपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य।

फगवाड़ा, (डी-न्यूज़ सर्विस) श्री महावीर जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फगवाड़ा के तीन मेधावी विद्यार्थियों को कपूरथला में सरकारी स्तर पर आयोजित मैरिटोरियस अवार्ड कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश कपूरथला आकाश बंसल एवं होशियारपुर के लोकसभा सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल द्वारा सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए स्कूल के व. प्रिंसीपल जगपाल सिंह ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए जिलाधीश कपूरथला द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में विद्यालय के मेधावी छात्र गुरशान सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा तथा राज्य स्तर पर 16वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा सिमरजीत कौर ने 95.4 प्रतिशत तथा वरुण शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्मारिका एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये। डी.सी. कपूरथला के प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सतीश जैन, सचिव ललित जैन एवं कोषाध्यक्ष अजीत जैन ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही जीवन में सफलता की कुंजी हैं। स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विद्या के प्रति अपनी मेहनत और लगन से केवल फगवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे जिला कपूरथला की शान बढ़ाई है। विद्यार्थियों के जिलाधीश द्वारा सम्मानित होने का यह क्षण बच्चों के अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय हैं। ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *