फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

फगवाड़ा : लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-डी की ओर से पहली बार लायंस इमेज बिल्डिंग सेमिनार ग्रैंड कैस्टल रिजॉर्ट में बड़े उत्साह और शानो-शौकत के साथ करवाया गया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एल.आई.ओ. लायन पाल सिंह बंगा की अगुवाई में करवाए गए इस समारोह में डिस्ट्रिक्ट 321-डी के 105 क्लबों के करीब 840 लायंस सदस्यों ने शिरकत की।

समारोह के दौरान लायन जी.एस. हूरा ने मुख्य अतिथि तथा लायन तेजपाल सिंह खेलण ने इनाग्रेशन अधिकारी के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि रमन सिंधी सहित प्रमुख वक्ताओं ने लायंस संस्था की इमेज बिल्डिंग, लीडरशिप और समाज सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

इस दौरान पी.डी.जी. लायन शिव शेखरी ने फंक्शन चेयरमैन, पी.डी.जी. रशपाल सिंह बच्चाजीवी ने कन्वीनर, पी.डी.जी. हरीश बंगा ने को-चेयरमैन, पी.डी.जी. हरदीप सिंह खडक़ा ने को-कन्वीनर, पी.डी.जी. एस.पी. सोंधी ने चीफ प्रोटोकॉल अधिकारी, पी.डी.जी. सतीश महेंद्रू ने चीफ एडवाइजर, लायन विनोद महाजन ने चीफ कोऑर्डिनेटर तथा पी.डी.जी. गुरमीत सिंह मक्कड़ ने एडवाइजर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

मंच संचालन पी.डी.जी. स्वर्ण सिंह खालसा और पी.डी.जी. लायन परमजीत सिंह चावला ने बाखूबी किया। मुख्य अतिथि लायन जी.एस. हूरा ने इतने बड़े स्तर पर समारोह करवाने के लिए लायन पाल सिंह बंगा की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और संस्था की मजबूती के लिए मेहनत करने वाले लायंस सदस्यों को आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

उन्होंने लायंस इंटरनेशनल की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए सदस्यों को अधिक से अधिक समाज सेवा के प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया। पी.डी.जी. एवं मल्टीपल काउंसिल फूड फॉर हंगर के चेयरमैन रशपाल सिंह बच्चाजीवी ने लायन पाल सिंह बंगा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट 321-डी बनने के बाद यह सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। उन्होंने 105 क्लबों और 840 सदस्यों की भागीदारी को समारोह की बड़ी सफलता बताते हुए लायंस सदस्यों को सच का साथ देने, संस्था को मजबूत करने और अधिक से अधिक सेवा प्रोजेक्ट करने की अपील की।

वरिष्ठ लायंस नेताओं ने कहा कि लायंस संस्था की छवि को और मजबूत करने के लिए सच्ची, शुद्ध और नि:स्वार्थ सेवा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से लोगों में संस्था के प्रति विश्वास को और मजबूत किया जा सकता है। समारोह में लायन क्लब बंगा निश्चय, लायन क्लब बंगा सिमरन और लायन क्लब बंगा महक के अलावा डिस्ट्रिक्ट 321-डी के विभिन्न क्लबों के सदस्यों ने शिरकत की।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *