फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
कौमी सेवक रामलीला एवं त्यौहार कमेटी के नवनियुक्त प्रधान इन्द्रजीत करवल और अन्य पदाधिकारियों के साथ संयुक्त चित्र में चेयरमैन बलदेव राज शर्मा व अन्य।

फगवाड़ा : कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी की एक विशेष बैठक चेयरमैन बलदेव राज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री इंद्रजीत करवल को दूसरी बार कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी का नया प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा लक्ष्मण सुमन को सीनियर वाइस प्रधान, पंकज चावला को वाइस प्रधान तथा रविंदर शर्मा को प्रोजेक्ट डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में उपस्थित समूह कमेटी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे कमेटी की गतिविधियों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे। नवनियुक्त प्रधान इंद्रजीत करवल ने कहा कि कमेटी की ओर से उन्हें लगातार दूसरी बार जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करती रही है। वह सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर कमेटी के कार्यों को और व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रामलीला एवं अन्य त्योहारों के आयोजन को बेहतर बनाने के साथ-साथ शहरवासियों की भावनाओं और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चेयरमैन बलदेव राज शर्मा ने कहा कि इंद्रजीत करवल को उनकी निष्ठा एवं समर्पित सेवाओं के चलते लगातार दूसरी बार प्रधान की जिम्मेदारी सौंपना कमेटी का महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कहा कि कमेटी का उद्देश्य केवल रामलीला एवं त्योहारों का आयोजन करना ही नहीं, बल्कि शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है।

उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि कमेटी भविष्य में भी शहरवासियों के सहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से आयोजित करेगी। बैठक के दौरान आगामी दिनों में रामलीला के मंचन और उससे पहले की जाने वाली तैयारियों तथा रिहर्सल को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा सभी सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, साहिल भार्गो , निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, और रमन शर्मा, मनोज शर्मा, पारस शर्मा, अशोक कुमार, बब्बी के अलावा कृष्ण बजाज, वेद प्रकाश तनेजा, कीमती लाल शर्मा को सरपरस्त की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा रजेश शर्मा, अवतार पम्मा, चरणजीत पहलवान, निशांत शर्मा, अशोक कुमार, मनीष भाटिया, नितिश हांडा, कार्तिक राज, राज कुमार राजू, बब्बी गोस्वामी, विक्रम शर्मा विक्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *