फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
चित्र : सरकारी सी.सै. स्कूल हरबंसपुर में जोनल खेलों में भाग लेने वाले एवं विजेता खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते स्कूल इंचार्ज मैडम राजप्रीत कौर के साथ कोच गुरदीप सिंह डुमेली और अन्य।

फगवाड़ा : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरबंसपुर के खिलाडिय़ों ने 70वीं पंजाब राज्य जोनल स्तरीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल, अभिभावकों, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्कूल इंचार्ज मैडम राजप्रीत कौर ने बताया कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखपुर में आयोजित जोनल स्तरीय खेलों में स्कूल के खिलाडिय़ों ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों के विभिन्न मुकाबलों में पूरे जोश, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। स्कूल के खिलाडिय़ों ने खो-खो और बैडमिंटन के विभिन्न मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण स्थान हासिल किए।

खो-खो के अंडर-17 और अंडर-14 लडक़ों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसी तरह खो-खो अंडर-14 लड़कियों की स्कूल टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन अंडर-17 लडक़ों की टीम ने भी अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया है।

विजेता खिलाडिय़ों को पंजाब सरकार और जोनल स्तरीय स्कूल खेलों की कमेटी की ओर से पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों की इस शानदार उपलब्धि में मैथ मास्टर सतनाम सिंह, कोच गुरदीप सिंह डुमेली, कुलवीर सिंह और पवन कुमार का विशेष योगदान रहा। उन्होंने खिलाडिय़ों को मुकाबलों के लिए तैयार करने में पूरी मेहनत और लगन से प्रशिक्षण दिया।

स्कूल वापसी पर विजेता खिलाडिय़ों और कोचिंग टीम का विशेष स्वागत किया गया। स्कूल इंचार्ज राजप्रीत कौर ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अधिक से अधिक खेल मुकाबलों में भाग लेने और अपने स्कूल, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लेक्चरार मैडम कुसुम, मैडम उपासना मदान, मैडम सुमीत कौर सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *