फगवाड़ा के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाज सेवक एवं मेहली गेट स्थित श्री कृष्ण गौशाला के संचालक राकेश गोंसाई का आज अचानक हृदय घात से निधन हो गया।
उनके अकस्मात निधन का समाचार फैलते ही शहर में शोक की लहर छा गई। स्वर्गीय राकेश गोसाई का अंतिम संस्कार 7 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे बंगा रोड शमशान घाट में होगा।
राकेश गोसाई के निधन पर कांग्रेस विधायक बलविंन्द्र सिंह धालीवाल, पार्टी के पंजाब डेलीगेट मेंबर गुरजीत पाल वालिया, पार्षद संजीव बुग्गा, सहित प्रमुख हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए गणमान्यों ने कहा कि वह बहुत ही मिलनसार और जरूरतमंदो की सेवा करने वाले एक मृदुल भाषी स्वभाव के स्वामी थे। उनके अचानक निधन से समाज को बहुत बड़ी हानि हुई है जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती। शहरवासिओ ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की परमात्मा से प्रार्थना की है।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.