फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

फगवाड़ा : पर्यावरण की शुद्धता और संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन द्वारा चलाई जा रही ‘वननेस वन’ मुहिम के तहत नजदीकी गांव मेहली में पौधे लगाए गए।

इस दौरान एक तरफ जहां नये लगाए गए पौधों की अगले 3 से 5 साल तक निरंतर देखभाल करने का संकल्प लिया गया, वहीं पहले लगाए पौधों की संभाल भी की गई।

संत निरंकारी मिशन ब्रांच फगवाड़ा के संयोजक मलकीत चंद ने बताया कि आज देशभर में विभिन्न 630 ग्रामीण और शहरी स्थानों पर एक साथ पौधे लगाने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान मिशन के लाखों श्रद्धालुओं और सेवादारों द्वारा लगभग 10 लाख पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश कि ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक हैं’ साझा करते हुए पर्यावरण की संभाल के साथ-साथ मानवीय मन को नकारात्मक विचारों के प्रदूषण से मुक्त करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से ‘वननेस वन’ मुहिम की शुरुआत अगस्त 2021 में की गई थी। जिसका उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि मनुष्य और प्रकृति के बीच आध्यात्मिक रिश्ते को और मजबूत करना भी है।

उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत देश के विभिन्न राज्यों में अब तक लगभग 350 मिनी जंगल (वृक्ष समूह) स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थानों पर श्रद्धालु और सेवादार पौधों की निरंतर देखभाल और पालन-पोषण कर रहे हैं।

गांव मेहली में पौधे लगाने संबंधी समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आध्यात्मिकता मनुष्य को नकारात्मक सोच से मुक्त करके उसके अंदर प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता पैदा करती है। इस पौधे लगाने की मुहिम के साथ जैव-विविधता को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय पर्यावरणीय तंत्र मजबूत होगा और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *