फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

पंजाबी संगीत प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है बाबा इच्छाधारी दरबार का वार्षिक जोड़ मेला

गांव ढक्क पंडोरी स्थित दरबार बाबा इच्छाधारी में 1 सितंबर, दिन मंगलवार को होने वाला वार्षिक जोड़ मेला इस बार पंजाबी संगीत प्रेमियों के लिए भी खास रहने वाला है। मेले में प्रसिद्ध पंजाबी गायिका अमन रोजी अपने लोकप्रिय गीतों के साथ सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देंगी और श्रोताओं के रू-ब-रू होंगी। उनकी प्रस्तुति को लेकर इलाके के लोगों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दरबार बाबा इच्छाधारी के गद्दीनशीन बाबा कुलवंत सिंह के नेतृत्व में एन.आर.आई. वीरों और इलाके की समस्त संगतों के सहयोग से करवाए जा रहे इस वार्षिक जोड़ मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले में धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

बाबा कुलवंत सिंह गद्दीनशीन दरबार बाबा इच्छाधारी, गांव ढक्क पंडोरी

गद्दीनशीन बाबा कुलवंत सिंह ने बताया कि मेले की शुरुआत सुबह धार्मिक रस्मों के साथ होगी। इसके उपरांत सर्वत्र के भले की अरदास की जाएगी। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद सांस्कृतिक मंच सजाया जाएगा, जिसमें भोला कोमल और जगदीश ज्योत भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, अमन रोजी की प्रस्तुति इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

अमन रोजी अपने चर्चित पंजाबी गीतों के माध्यम से दर्शकों और श्रोताओं का मनोरंजन करेंगी। उनकी प्रस्तुति को लेकर विशेष रूप से युवाओं और पंजाबी संगीत प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। आयोजकों के अनुसार मेले में बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है।

बाबा कुलवंत सिंह ने बताया कि मेले को लेकर सेवादारों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं तथा संगत की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। वार्षिक जोड़ मेले को लेकर देश-विदेश में रहने वाली संगतों में भी उत्साह है।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की सेवा भी जारी रहेगी। उन्होंने समस्त संगत से अपील की कि वे परिवार सहित वार्षिक जोड़ मेले में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हों और बाबा इच्छाधारी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लें।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *