फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

इन्नरव्हील (डिस्ट्रिक्ट 307) की अग्रणी इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन दिवस पर शुक्रवार को जी.बी. अस्पताल फगवाड़ा में वार्षिक स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम क्लब प्रधान सीमा शर्मा की अगवाई में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने अस्पताल के प्रसुति विभाग में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को जन्म दे चुकी माताओं को बताया कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए प्रकृति का पहला उपहार है। इसमें शिशु के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और यह उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्तनपान मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल विद्यार्थियों ने पोस्टर और आंकड़ों के माध्यम से स्तनपान की सही तकनीक, इसके लाभ तथा मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. दविंदर कौर, डा. जी.बी. सिंह और डा. टंडन ने भी माताओं को स्तनपान कराने की उचित तकनीक तथा इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने डा. दविंदर कौर का सहयोग के लिये विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माताओं को स्तनपान के लिए परिवार और समाज की ओर से सहयोग तथा उचित वातावरण मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने माताओं, परिवारों और समुदाय से अपील की कि स्तनपान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ऐसा सहयोगी वातावरण तैयार किया जाए, जिसमें प्रत्येक मां आत्मविश्वास और सम्मान के साथ अपने बच्चे को स्तनपान करवा सके।

उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध करवाना है। वर्ष 2026 की थीम ‘प्राथमिकता दें स्तनपान को-स्थायी सहायता प्रणालियों का निर्माण’ थी।

कार्यक्रम के दौरान माताओं और उनके परिवार के सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर पी.डी.सी. केशलता बिमरा, सुमिता पराशर, सरोज पब्बी, चंद्ररेखा संधीर, मोनिका गुप्ता, हरजीत कौर, स्वाति गुप्ता, इंदु धवन सहित क्लब की अन्य सदस्य एवं अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित थीं।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *