कहा: सावन मास में शिव महिमा का गुणगान सनातन परंपरा
पंजाब सरकार की ओर से सावन मास के दौरान आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम ‘एक शाम, शिव के नाम’ को परशुराम सेना और ब्राह्मण मंडल खाटी धाम की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। यह बात परशुराम सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा लवली एवं ब्राह्मण मंडल के प्रधान ज्योति शर्मा ने खाटी धाम में आयोजित दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक के पश्चात कही।
उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस दौरान शिव महिमा का गुणगान करना सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है तथा युवा पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है।
हरिओम शर्मा लवली एवं ज्योति शर्मा ने कहा कि ‘एक शाम शिव के नाम’ जैसे आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। परशुराम सेना एवं ब्राह्मण मंडल की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर ब्राह्मण मंडल के वरिष्ठ सदस्य हरिओम शर्मा, सरपंच रिंपल कुमार, अरुण शर्मा, चेतन शर्मा, संदीप शर्मा, हरमेश पाठक, राजेश शर्मा, बृजलाल परुथी, कुलदीप शर्मा, पंडित गिरिजा शंकर, नरेंद्र शर्मा, आर्यन शर्मा, अमित शर्मा, बबलू, अमित शर्मा, यतिन शर्मा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
